[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RAS में 90वीं रैंक लाने वाली आंचल रूंगटा का भव्य अभिनंदन, अग्रसेन भवन में हुआ सम्मान समारोह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

RAS में 90वीं रैंक लाने वाली आंचल रूंगटा का भव्य अभिनंदन, अग्रसेन भवन में हुआ सम्मान समारोह

RAS में 90वीं रैंक लाने वाली आंचल रूंगटा का भव्य अभिनंदन, अग्रसेन भवन में हुआ सम्मान समारोह

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : झुंझुनूं की बेटी आंचल रूंगटा के राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में 90वीं रैंक प्राप्त करने पर अग्रवाल समाज समिति द्वारा अग्रसेन भवन में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

शाम 5 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आंचल का उत्साहवर्धन किया। आंचल, अनीता और रविकांत रूंगटा की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से जिले में खुशी का माहौल है।

मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित

समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अरुण गर्ग रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश जालान और श्रवण अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने आंचल को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

‘बेटियों के लिए प्रेरणा’

वक्ताओं ने कहा कि आंचल की उपलब्धि झुंझुनूं की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो समाज के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

आयोजन में रही सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम का संयोजन रवि गुप्ता (उपमंत्री) ने किया। सह-संयोजक के रूप में श्यामसुंदर टमकोरिया, आशीष तुलस्यान और संदीप गोयल ने व्यवस्थाएं संभाली।

अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया, कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहे।

युवाओं से आगे आने का आह्वान

कार्यक्रम के अंत में समिति ने आंचल को बधाई देते हुए युवाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related Articles