सीकर में देशी कट्टा लेकर घूम रहा था बदमाश:बिना नंबर की बाइक भी जब्त, वारदात की फिराक में था आरोपी
सीकर में देशी कट्टा लेकर घूम रहा था बदमाश:बिना नंबर की बाइक भी जब्त, वारदात की फिराक में था आरोपी
जीणमाता : सीकर में जीणमाता थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश गैंग के मेंबर को 1 अवैध देशी कट्टे और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि आरोपी दिलीप वर्मा आदतन अपराधी है और इस पर जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

जीणमाता थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आज गश्त के दौरान मुखबिर से बासड़ी गांव से मोहनपुरा जाने वाली ग्रेवल सड़क के पास एक जोहड़ में संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की बाइक पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रैवासी निवासी आरोपी दिलीप वर्मा (21) की तलाशी लेने पर 1 अवैध देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर की हीरो एक्सट्रीम बाइक को जब्त कर लिया है।

डीएसपी कैलाश कंवर ने बताया कि आरोपी दिलीप वर्मा इलाके का शातिर अपराधी है। वह एक बदमाश गैंग का मेंबर है और उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास (307) और आर्म्स एक्ट के 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी राकेश कुमार, ASI बनवारीलाल, ASI टोडरमल, कांस्टेबल राजेश कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार और मनोज कुमार शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार से जुड़ी पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2131905


