[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर में डूबने से किसान की मौत:खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, कई घंटों की मशक्कत के बाद शव निकाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

नहर में डूबने से किसान की मौत:खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, कई घंटों की मशक्कत के बाद शव निकाला

नहर में डूबने से किसान की मौत:खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, कई घंटों की मशक्कत के बाद शव निकाला

तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में खेत में कृषि कार्य के दौरान नहर में गिरने से 56 वर्षीय किसान की मौत हो गई। वह खेत में कृषि कार्य के दौरान नहर से पानी लेने गए थे।

मृतक के पुत्र निर्मल सिंह (24) ने पुलिस को बताया कि उनके पिता महावीर सिंह और मामा सुमेर सिंह खेत में मूंग की फसल काट रहे थे। ढाणी में पानी नहीं होने के कारण महावीर सिंह पास की नहर से पानी लेने गए थे। पानी भरते समय उनका पैर फिसल गया और वे नहर में गिर गए।

काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नहर के पास पानी की कैन मिलने पर आसपास खोजबीन की गई। बाद में नहर में तलाश करने पर उनका शव मिला।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण व्यक्ति को बाहर नहीं निकाला जा सका। सूचना मिलने पर तारानगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद पुलिस ने गोताखोर नरेंद्र सांगवान को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को तारानगर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने निर्मल सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है।

Related Articles