[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों को बेदखल करने की – कार्रवाई शुरू, पहले दिन 2 दर्जन कच्चे पक्के मकान तोड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों को बेदखल करने की – कार्रवाई शुरू, पहले दिन 2 दर्जन कच्चे पक्के मकान तोड़े

रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों को बेदखल करने की - कार्रवाई शुरू, पहले दिन 2 दर्जन कच्चे पक्के मकान तोड़े

सिंघाना : सिंघाना क्षेत्र में रेलवे प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की। रेलवे की जमीन पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद ली और कब्जों को ध्वस्त कर दिया। मंगलवार को रेलवे अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई।

नारनौल रेलवे के सेक्सन इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने  बताया कि सिंघाना में रेलवे की जमीन पर कब्जे कर पक्के निर्माण होने की सूचना रेलवे बोर्ड को मिली थी। जिस पर रेलवे विभाग की ओर से जमीन पर कब्जा करने वालों को तीन बार नोटिस जारी कर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद भी सैकड़ों अतिक्रमण करने बालों ने रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की बजाय कच्चे पक्के निर्माण कर लिए। प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय पर पालन नहीं होने पर यह कदम उठाया गया।

सिंघाना से डाबला तक खाली होगी रेलवे की जमीन

रेलवे की खाली जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के लिए अब यह बुरा दौर शुरू हो गया है। कुछ सालों से खाली जमीन देखकर कच्चे व पक्के निर्माण कर लिए, लेकिन अतिक्रमण करने वालों को यह अंदाजा नहीं था कि एक समय बाद फिर से रेलवे विभाग अपनी जमीन को लेकर सतर्क हो जाएगा। सेक्सन इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में सिंघाना से लेकर डाबला तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को पहले नोटिस देकर सूचित किया जाता है। इसके बावजूद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

अधिकारियों के अनुसार, रेलवे को भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचे न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि रेल सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि सिंघाना से डाबला तक पहले रेल का संचालन होता था। अब काफी समय पहले संचालन बंद होने के बाद जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। रेलवे की ओर से सिंघाना से डाबला तक पूरी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित रही। रेलवे प्रशासन ने साफ किया कि आगे भी इस तरह के अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और सरकारी जमीन को मुक्त कराया जाएगा। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे रेलवे की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जूनियर इंजीनियर श्रवण मीणा, रेलवे पुलिस एएसआई मेवाराम, एचसी सतीश कुमार, सिंघाना थाना एएसआई महेश कुमार, कृष्ण कुमार, विनोद कुमार के अलावा रेलवे व राजस्थान पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।

Related Articles