अयोध्या की तर्ज़ पर बीदासर में हो रहा है भव्य राम मंदिर का निर्माण , धार्मिक नगरी के रूप में उभरने की ओर बढ़ा बीदासर
अयोध्या की तर्ज़ पर बीदासर में हो रहा है भव्य राम मंदिर का निर्माण , धार्मिक नगरी के रूप में उभरने की ओर बढ़ा बीदासर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सीकर रोड स्थित बैनाथा बस स्टैंड के समीप बन रहा अयोध्या की तर्ज़ पर भव्य राम मंदिर इन दिनों पूरे क्षेत्र में आस्था, उत्साह और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तेज़ी से चल रहे निर्माण कार्य ने बीदासर को एक नई धार्मिक पहचान देने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। यह मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाले समय में क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखता है। आपको बता दें कि मंदिर का शिलान्यास पूज्य संत स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ अत्यंत भव्यता से सम्पन्न हुआ था।
इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। शिलान्यास के समय पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मंदिर निर्माण गोवर्धन फाउंडेशन जीपीटी ग्रुप द्वारा करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की सामग्री, पारंपरिक मंदिर वास्तुकला और आधुनिक तकनीकों का समन्वय किया जा रहा है, जिससे यह मंदिर भव्यता और सुंदरता का अनूठा उदाहरण बनेगा।
मंदिर परिसर को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ उत्कृष्ट सुविधाएं भी प्राप्त हों। स्थानीय नागरिकों में इस मंदिर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की प्रगति देख रहे हैं और भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह मंदिर बीदासर को धार्मिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा और क्षेत्र में सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नया आयाम देगा।
जानकारों का कहना है कि मंदिर के पूर्ण होने के बाद यहां राम कथा, भजन संध्या, धार्मिक अनुष्ठान और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से होगा, जिससे न केवल धार्मिक चेतना का विस्तार होगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होने की संभावना है।
बीदासर में बन रहा यह भव्य राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और विकास का प्रतीक बनकर उभर रहा है। आने वाले समय में यह मंदिर दूर-दूर से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा और बीदासर को एक प्रमुख धार्मिक नगरी के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2130498

