[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने एसजेईडी की विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने एसजेईडी की विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने एसजेईडी की विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को एनआईसी वीसी सभागार में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण सहायता समिति तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं की विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए।

उन्होंने बैठक में पुलिस अधिकारियों को थाना स्तर पर अनुसूचित जाति/जनजाति के लम्बित प्रकरण, जिनमें बैंक खाते एवं अन्य आक्षेप की पूर्ति करवायी जानी है, के लिए संबंधित पुलिस थाना प्रभारी को निर्देशित कर अविलंब आक्षेपों की पूर्ति कर विभागीय एट्रोसिटी पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करवाने, एसजेईडी उप निदेशक को जिला कार्यालय में प्राप्त प्रकरणों के भुगतान हेतु स्वीकृत्ति जारी करने एवं बजट प्राप्त होने पर तुरंत पीड़ितों को सहायता राशि भुगतान करने हेतु निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने उपखण्ड स्तर पर ब्लाॅक सामाजिक सुरक्षा अधिकारीगण के स्तर पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजनान्तर्गत लम्बित आवेदनों तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत वर्ष-2026 के वार्षिक सत्यापन से वंचित पेंशनरों का आगामी सात दिवस में शत्-प्रतिशत वार्षिक सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान उद्योग महाप्रबंधक केन्द्र नानुराम गहनोलिया, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, सत्यनारायण गोदारा, गोवर्धन सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के ब्लाॅक स्तरीय अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

Related Articles