[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नई फिल्म नीति 2026 बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नई फिल्म नीति 2026 बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजा

वर्तमान फिल्म नीति राजस्थानी सिनेमा को खत्म करने वाली काली नीति है : राजेन्द्र सिंह शेखावत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय से फिल्म निर्माता और निर्देशक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर नई फिल्म नीति 2026 बनाने की मांग की है। भेजे गए ज्ञापन में लिखा है कि राजस्थान सरकार को चाहिए कि वो राजस्थानी सिनेमा के उत्थान हेतु नई फिल्म नीति बनाए। यह अति: आवश्यक है। क्योंकि वर्तमान फिल्म नीति राजस्थानी सिनेमा को खत्म करने वाली काली नीति है। इससे राजस्थानी सिनेमा के लिए कतई अच्छा होने वाला नहीं है। शेखावत ने लिखा है कि टेबल पर बनाई गई इस फिल्म नीति को बदलकर वास्तव में राजस्थानी सिनेमा का भला करने वाली फिल्म नीति बनाई जावे। ताकि राजस्थानी सिनेमा भी नए आयाम स्थापित कर सके। शेखावत ने लिखा है कि सर्व प्रथम तो कांग्रेस सरकार द्वारा वंचित रखी गई केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाण पत्र प्राप्त राजस्थानी फीचर फिल्मों को अनुदान राशि जारी की जावे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी जी खुद कई बार कह चुके हैं कि वंचितों को लाभान्वित करें, फिर भी राजस्थान सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा वंचित रखी गई राजस्थानी फिल्मों को अनुदान राशि जारी क्यों नहीं कर रही है। यह सभी के समझ से परे है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कला एवं संस्कृति मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को पीएम नरेन्द्र मोदी जी का कहना मानना चाहिए। उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता राजेन्द्र सिंह शेखावत अब तक आपां नै तो बेटी बचाणी है, बावलती, छोरो नम्बर वन और सन ऑफ शेखावाटी नामक 4 राजस्थानी फीचर फिल्मों को निर्माण कर चुके हैं। आपां नै तो बेटी बचाणी है और बावलती सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो गई है। छोरो नम्बर वन और सन ऑफ शेखावाटी प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।

Related Articles