[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में संगठन का शंखनाद: वासुदेव कुशवाहा ने दिया “ग्राम-वार्ड स्तर तक विस्तार” का मंत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में संगठन का शंखनाद: वासुदेव कुशवाहा ने दिया “ग्राम-वार्ड स्तर तक विस्तार” का मंत्र

नवलगढ़ में संगठन का शंखनाद: वासुदेव कुशवाहा ने दिया “ग्राम-वार्ड स्तर तक विस्तार” का मंत्र

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ विधानसभा प्रभारी वासुदेव कुशवाहा के नवलगढ़ पहुंचने पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिली। “लोकतंत्र बचाओ, संगठन बढ़ाओ” अभियान के तहत नवलगढ़ एवं मुकुंदगढ़ ब्लॉक के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीसीसी से आए प्रभारी कुशवाहा ने अभियान की रणनीति को विस्तार से समझाते हुए कार्यकर्ताओं को ग्राम और वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय इकाई ही संगठन की असली ताकत होती है।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नवलगढ़ बलदेव सैनी, मुकुंदगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश मेघवाल, जिला महासचिव अदनान खत्री, पंचायतीराज प्रदेश अध्यक्ष सुभीता सीगड़, शहर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सांखला, चिराना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, संगठन मंत्री वसीम तग़ाला, प्रवक्ता भोजराज गुजराती, पूर्व पार्षद विकेश रॉयल, पार्षद विजय वाल्मीकि, चेलासी मंडल अध्यक्ष योगेश सैनी, महेंद्र पंवार, हरि सिंह चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, नई नियुक्तियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles