[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में एनर्जी क्रिकेट लीग का समापन:फाइनल की टीमें रहीं संयुक्त विजेता, राकेश कुमार बने मैन ऑफ द सीरीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में एनर्जी क्रिकेट लीग का समापन:फाइनल की टीमें रहीं संयुक्त विजेता, राकेश कुमार बने मैन ऑफ द सीरीज

खेतड़ीनगर में एनर्जी क्रिकेट लीग का समापन:फाइनल की टीमें रहीं संयुक्त विजेता, राकेश कुमार बने मैन ऑफ द सीरीज

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के नेहरू मैदान में चल रही एनर्जी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का समापन हो गया। खराब मौसम के कारण खेतड़ी नगर और खेतड़ी खंड की टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया।

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे मुख्य अतिथि

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता (प्रसारण) सुशील सिंह चौहान ने की। विशिष्ट अतिथियों में रोहिताश मणकस, महेंद्र छाबड़ी, चिरानी उपसरपंच सतवीर, एक्सईएन मोहनलाल स्वामी और आनंद कुमार लामोरिया शामिल थे।

भाईचारे और अनुशासन की प्रेरणा दी

मुख्य अतिथि इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आपसी भाईचारे, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता को सराहनीय पहल बताया, जो कार्य के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है।

अधीक्षण अभियंता सुशील सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन विभागीय समन्वय और आपसी सहयोग को बढ़ाते हैं। उन्होंने खेल भावना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया और आयोजन समिति की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

टूर्नामेंट में 6 टीमों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता संयोजक एक्सईएन मोहनलाल स्वामी ने बताया कि सात दिवसीय प्रतियोगिता 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चली, जिसमें बिजली विभाग की छह टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में खेतड़ी खंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए, जिसमें हवासिंह ने 41 रन का योगदान दिया।

जवाब में खेतड़ी नगर ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 30 रन बना लिए थे, तभी तेज आंधी और बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। अतिथियों ने दोनों टीमों के कप्तानों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

राकेश कुमार रहे मैन ऑफ द सीरीज

व्यक्तिगत पुरस्कारों में राकेश कुमार (खेतड़ी खंड) को मैन ऑफ द सीरीज, हंसराज गुर्जर को बेस्ट बल्लेबाज और नरेंद्र (खेतड़ी नगर) को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बृजपाल, सुरेंद्र सैनी, नितिन गजराज, संजीव गुर्जर, घनश्याम, अंकुर धनकड़, सतवीर गुर्जर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles