सिंघाना में रेलवे ने अवैध अतिक्रमण हटाए:जेसीबी से कई मकानों को किया ध्वस्त, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई
सिंघाना में रेलवे ने अवैध अतिक्रमण हटाए:जेसीबी से कई मकानों को किया ध्वस्त, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई
सिंघाना : झुंझुनूं जिले के सिंघाना में रेलवे प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे की जमीन पर लंबे समय से किए घए अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग कर निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया।
तीन से चार बार जारी किए नोटिस
मंगलवार सुबह रेलवे अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। नारनौल रेलवे के सेक्शन इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिंघाना में रेलवे की जमीन पर पक्के निर्माण होने की सूचना रेलवे बोर्ड को मिली थी। इसके बाद विभाग ने कब्जा करने वालों को तीन बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, रेलवे भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए ढांचे कानून का उल्लंघन हैं। इसी के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि सिंघाना से डाबला तक पहले रेल का संचालन होता था, जो काफी समय पहले बंद हो गया था। इसके बाद से ही इस जमीन पर कब्जे किए जा रहे थे। रेलवे सिंघाना से डाबला तक पूरी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।

लगातार जारी रहेगा अभियान
कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सरकारी जमीन को मुक्त कराया जाएगा।
स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे रेलवे की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान जूनियर इंजीनियर श्रवण मीणा, रेलवे पुलिस एएसआई मेवाराम, एचसी सतीश कुमार, सिंघाना थाना एएसआई महेश कुमार, कृष्ण कुमार, विनोद कुमार सहित रेलवे और राजस्थान पुलिस का जाब्ता तैनात रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130416

