महात्मा गांधी स्कूल में स्टूडेंट्स को जूते वितरित:भामाशाहों के सहयोग से हुआ वितरण, स्कूल को मिला हरसंभव मदद का आश्वासन
महात्मा गांधी स्कूल में स्टूडेंट्स को जूते वितरित:भामाशाहों के सहयोग से हुआ वितरण, स्कूल को मिला हरसंभव मदद का आश्वासन
नवलगढ़ : कारी के धायलों का बास स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। यह वितरण भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से संभव हुआ। संस्थाप्रधान सुमन कुमारी धायल ने बताया कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इससे पहले विद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों को टी-शर्ट और लोअर सेट भी भेंट किए थे।
इस कार्यक्रम में कैप्टन धूड़सिंह धायल, मूलचंद धायल, बलबीर धायल, चंदगीराम धायल, हेतराम मांठ, शीशराम, महेश कुमार, रवि प्रकाश, राधेश्याम, संजय कुमार और सुनील कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे समाज और शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताया और भविष्य में भी विद्यालय को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी भामाशाहों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130416

