पाटन में मोक्ष धाम के पास पहाड़ में लगी आग:तीन दमकल, दो टैंकरों की मदद से काबू पाया
पाटन में मोक्ष धाम के पास पहाड़ में लगी आग:तीन दमकल, दो टैंकरों की मदद से काबू पाया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह
पाटन : पाटन के करजो रोड स्थित मोक्ष धाम के पास पहाड़ में दोपहर को आग लग गई। देखते ही देखते आग कई हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तीन दमकल और दो पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
पाटन सरपंच मनोज चौधरी ने बताया कि उन्हें करजो रोड पर मोक्ष धाम के समीप पहाड़ी पर सूखी वनस्पति में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रशासन, दमकल और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

वनस्पति और पेड़-पौधे जले
शुरुआत में नीमकाथाना से एक दमकल और दो पानी के टैंकर बुलाए गए, लेकिन आग लगातार फैलती जा रही थी। स्थिति को देखते हुए कोटपूतली से एक और दमकल बुलाई गई। इसके बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका, जिसके बाद सिरोही अल्ट्राटेक प्लांट से तीसरी दमकल मंगवाई गई।
इस प्रकार, कुल तीन दमकल, दो टैंकर और ग्रामीणों के प्रयासों से लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। इस अग्निकांड में कई हेक्टेयर क्षेत्र में फैली वनस्पति और पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों ने पाटन में दमकल उपलब्ध कराने की मांग की
क्षेत्र के ग्रामीणों ने पाटन में दमकल की कमी पर चिंता जताई। उनका कहना है कि पाटन तहसील मुख्यालय होने के बावजूद यहां दमकल नहीं है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। आग लगने पर नीमकाथाना से दमकल बुलानी पड़ती है, जिसे पहुंचने में करीब एक घंटा लग जाता है। ग्रामीणों ने पाटन में दमकल उपलब्ध कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130290


