बावड़ी के वार्ड 1 में झुका बिजली पोल:3 महीने से तारों से सहारे टिका, वार्डवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
बावड़ी के वार्ड 1 में झुका बिजली पोल:3 महीने से तारों से सहारे टिका, वार्डवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
जाजोद : ग्राम पंचायत बावड़ी के वार्ड 1 में बिजली का पोल पिछले तीन महीने से खतरनाक स्थिति में झुका हुआ है। इससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को वार्डवासियों ने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
तीन महीने से एक तरफ झुका बिजली पोल
यह बिजली का पोल वार्ड में जाने वाले मुख्य रास्ते पर स्थित है। वार्डवासियों ने बताया कि यह पोल पिछले तीन महीने से एक तरफ झुका हुआ है और कभी भी गिर सकता है। पोल केवल तारों के सहारे टिका हुआ है।
वार्डवासी बोले- कई बार शिकायत की
वार्डवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार लाइनमैन को इस झुके हुए पोल की जानकारी दी है। बार-बार सूचना देने के बावजूद भी अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
यह रास्ता निजी स्कूलों के वाहनों, ढाणी में आने वाले बाइक सवारों और अन्य वार्डवासियों द्वारा उपयोग किया जाता है। वार्डवासी श्याम लाल ने बताया कि यह रास्ता आगे ढाणी तक जाता है, जहां लगा बिजली पोल पूरी तरह तिरछा हो चुका है। पोल के पास ही मकान भी बने हुए हैं, जिससे हर समय खतरा मंडराता रहता है।
वार्डवासी महिला कमला देवी ने बताया कि इस समस्या के बारे में विभाग को पहले भी अवगत कराया जा चुका है। लगातार सूचना देने के बावजूद भी बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को वार्डवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130289


