रास्ते और कुएं की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप:ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
रास्ते और कुएं की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप:ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
सादुलपुर : सादुलपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम लसेडी में आम रास्ते और पुराने कुएं की भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया- गांव के कुएं के पास से होकर निकलने वाला पुराना कटौनी रास्ता सीधे NH-52 तक जाता है। रास्ते की चौड़ाई लगभग 24 फीट है। इसके पास स्थित कुएं की भूमि भी दर्ज है।
कुछ लोगों ने इन सरकारी-सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण के कारण 24 फीट चौड़ा आम रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।
रास्ता अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो विवाद बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर अतिक्रमण हटाया जाए और आम रास्ते को पुनः चालू कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130249


