[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया शुभारंभ

भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिला मुख्यालय के रामसरा रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टोंक से किया।

इस अवसर पर भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन प्रभारी राधामोहन अग्रवाल सहित कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। चूरू में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, विधायक हरलाल सहारण, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, संगठन प्रभारी विजय आचार्य सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि पार्टी कार्यालय संगठन की गतिविधियों का आधार होता है और इससे कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यालयों की परिकल्पना पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा की गई थी, जो अब साकार रूप ले रही है।

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस कार्यालय के निर्माण से कार्यकर्ताओं की उम्मीदों को पंख लगे हैं और पार्टी की गतिविधियां अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देश के विकास के लिए अहम बताया।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि यह कार्यालय छोटे से छोटे कार्यकर्ता के लिए संस्कार केंद्र के रूप में कार्य करेगा और हाईटेक सुविधाओं के माध्यम से संगठन को और मजबूत बनाएगा। उद्घाटन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं कन्या पूजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77