बीदासर में दहेज-मुक्त विवाह की मिसाल, 1 रुपए और नारियल से सम्पन्न हुआ शादी समारोह
कंचन मोसलपुरिया ने सादगी और समानता का दिया संदेश, रैगर समाज के लिए बनी प्रेरणा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : तहसील क्षेत्र मे एक विवाह वास्तव में एक प्रेरणादायक और सराहनीय उदाहरण बनकर सामने आया, जहाँ कंचन मोसलपुरिया पुत्री पूनमचंद मोसलपुरिया ( रेगर) ने पूरे सम्मान, सादगी और उच्च विचारों के साथ दहेज प्रथा को पूरी तरह नकारते हुए केवल 1 रुपए और नारियल के प्रतीकात्मक रूप में विवाह सम्पन्न किया गया। यह पहल रैगर समाज के लिए एक सशक्त संदेश है कि एक पवित्र रिश्ते की शुरुआत किसी लेन-देन या दिखावे से नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, संस्कार और समानता की भावना से होनी चाहिए।
आज के समय में जहाँ दहेज जैसी कुरीति कई परिवारों पर आर्थिक और मानसिक बोझ बनती जा रही है, ऐसे में इस प्रकार का दहेज-मुक्त विवाह न केवल एक साहसिक निर्णय है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। यह विवाह यह दर्शाता है कि असली समृद्धि धन-दौलत में नहीं, बल्कि अच्छे विचारों और सच्चे रिश्तों में होती है।
इस प्रेरणादायक पहल से निश्चित ही अन्य परिवारों को भी सीख मिलेगी और वे भी दहेज जैसी कुप्रथा को त्यागकर सरल, सम्मानजनक और समानता आधारित विवाह को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। ऐसे उदाहरण समाज में नई सोच और बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2129238


