नरहड़ खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग:स्टेडियम निर्माण की मांग की, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
नरहड़ खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग:स्टेडियम निर्माण की मांग की, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
नरहड़ : नरहड़ ग्राम पंचायत में खेल मैदान के लिए आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। सोमवार को ग्रामीणों और युवाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर खसरा नंबर 1473 को भू-माफियाओं से मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम नरहड़ में स्थित खसरा नंबर 1473 खेल स्टेडियम की भूमि है। इस पर भू-माफियाओं ने लंबे समय से कब्जा कर रखा है और वर्तमान में वहां खेती की जा रही है।
जमीन पर अतिक्रमण होने के कारण गांव के छात्रों और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अभ्यास के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस भूमि को तुरंत खाली करवाकर यहां स्टेडियम का निर्माण करवाया जाए ताकि युवाओं का भविष्य संवर सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरेश कुमार, फौजी सुरेश धायल, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश, भरत सिंह बाबल, नरेश धायल, राहुल धायल, नितेश डांगी और संजय बाबल उपस्थित रहे।
इसके साथ ही वंश धायल, लक्ष्य धायल, राहुल, जीतू, जितेंद्र कुमार, मैनपाल, तनुज, सुनील मीणा, सुधीर धायल, संजय स्वामी, निखिल, कुरड़ाराम, मोहर सिंह, राजेश, राजवीर, अमित, हिमांशु, अनिश गोदारा, अनिल रणवा, विकास धायल, लोकेश धायल, अक्षय धायल, रवि, सचिन भाटी, संकित धायल, अंकित चौहान और फरदीन सहित अन्य ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर कर अपनी मांग दर्ज करवाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2129069


