खेतड़ीनगर में दिखा चौके-छक्कों का रोमांच:खेतड़ी खंड और खेतड़ी नगर में होगा फाइनल, विजेता को मिलेगा पुरस्कार
खेतड़ीनगर में दिखा चौके-छक्कों का रोमांच:खेतड़ी खंड और खेतड़ी नगर में होगा फाइनल, विजेता को मिलेगा पुरस्कार
खेतड़ीनगर : झुंझुनूं जिले के खेतड़ीनगर स्थित केसीसी के नेहरू मैदान में चल रही एनर्जी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में खेतड़ी खंड और खेतड़ी नगर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
पहले सेमीफाइनल में जीता खेतड़ी खंड
पहले सेमीफाइनल में खेतड़ी खंड ने बुहाना को आठ विकेट से हराया। बुहाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेतड़ी खंड ने हंसराज गुर्जर की नाबाद 54 रन की शानदार पारी की बदौलत केवल दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हंसराज गुर्जर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेतड़ी नगर ने बबाई को शिकस्त दी
दूसरे सेमीफाइनल में खेतड़ी नगर ने बबाई को सात विकेट से शिकस्त दी। बबाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भैरू सैनी के 49 रनों की मदद से 15 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन बनाए। इसके जवाब में खेतड़ी नगर ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। खेतड़ी नगर की ओर से पवन ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 51 रन बनाए, जबकि पूरण ने तीन विकेट झटके। पवन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
ये रहे मौजूद
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार शाम चार बजे केसीसी के नेहरू मैदान में खेतड़ी खंड और खेतड़ी नगर के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर सहायक अभियंता सुरेंद्र सैनी, संजीव कुमार, मनफुल योगी, प्रमिंद्र, सहायक अभियंता बृजपाल, सुभाष मीणा और घनश्याम सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2129069


