विरासत दिवस पर पाटन कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, ‘परंपरा के परवाने’ टीम रही विजेता
विरासत दिवस पर पाटन कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, ‘परंपरा के परवाने’ टीम रही विजेता
पाटन : पाटन कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में 27 अप्रैल 2026 को विरासत दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कला, संस्कृति और धरोहर से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना ने विद्यार्थियों को विश्व विरासत के महत्व से अवगत कराया और इसके संरक्षण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। मंच संचालन करते हुए सहायक आचार्य किरण यादव ने विरासत के अर्थ और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सहायक आचार्य ज्योति शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने भाग लिया, जिनमें प्रत्येक टीम में पांच-पांच सदस्य शामिल थे। प्रश्नोत्तरी में कला और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया।
सहायक आचार्य सरोज गुर्जर के अनुसार प्रतियोगिता में ‘परंपरा के परवाने’ टीम विजेता रही, जबकि ‘धरोहर के रक्षक’ टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. मीना ने विजेता टीम को ₹1100 और उपविजेता टीम को ₹500 की नगद राशि देकर सम्मानित किया।
अंत में सहायक आचार्य रितु शर्मा ने सभी स्टाफ एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. धर्मवीर कुमावत और डॉ. सुमैया का विशेष योगदान रहा, वहीं निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की छात्राएं प्रिया सैनी, सपना और गजनेश कुमारी शामिल रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2128794


