[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान और हैदराबाद के मैच पर सट्टा लगवाते 5 गिरफ्तार:आरोपियों के पास 25 ATM कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजस्थान और हैदराबाद के मैच पर सट्टा लगवाते 5 गिरफ्तार:आरोपियों के पास 25 ATM कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले

राजस्थान और हैदराबाद के मैच पर सट्टा लगवाते 5 गिरफ्तार:आरोपियों के पास 25 ATM कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 25 एटीएम कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जप्त किए हैं। राजस्थान और हैदराबाद के बीच IPL मैच के दौरान खाटूश्यामजी सदर पुलिस थाना के लामियां गांव में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

टेक्निकल सोर्सेस और ह्यूमन इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर DST टीम, साइबर सेल और खाटूश्यामजी सदर पुलिस ने लामियां गांव के बधाल रोड पर गिरधारी लाल जांगिड़ के मकान पर रेड की। यहां एक कमरे में पांचों आरोपी ऑनलाइन सट्टा लगवाते मिले।

पुलिस रेड के दौरान आरोपी सट्टा लगवाते मिले।
पुलिस रेड के दौरान आरोपी सट्टा लगवाते मिले।

खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस SHO अमित कुमार नागौरा ने बताया- मामले में पांच आरोपी अजय कुमार जांगिड़ (26) पुत्र गिरधारी लाल जांगिड़ निवासी लामियां, दिनेश कुमार जांगिड़(22) पुत्र रिछपाल जांगिड़ निवासी लामियां, सोनू मेहरा (19) पुत्र हरदेवाराम निवासी घाटेश्वर, जालिम सिंह शेषमा (22) पुत्र सरदारमल निवासी अरनियां और राहुल जांगिड़ (23) पुत्र गिरधारीलाल जांगिड़ निवासी लामियां को गिरफ्तार किया है।

इन आरोपियों के पास से 2 लैपटॉप, 1 टेबलेट,17 मोबाइल फोन, 25 ATM कार्ड, 6 चेकबुक, 9 बैंक पासबुक, 4 सिम कार्ड, 1 आईपैड सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं। अब पुलिस आरोपियों द्वारा लगवाए गए ऑनलाइन सट्टे का रिकॉर्ड चेक कर रही है। इनके मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में सीकर एसपी ऑफिस साइबर सेल की कॉन्स्टेबल बजरंग और महिपाल की विशेष भूमिका रही।

Related Articles