खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र शिविर:138 रोगियों की जांच हुई, 56 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना
खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में निशुल्क नेत्र शिविर:138 रोगियों की जांच हुई, 56 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना
खेतड़ी : खेतड़ी के स्वामी रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 138 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 56 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया है। मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की जांच की।

स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया- रामकृष्ण मिशन सामाजिक सरोकार के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता है, जो गरीब और असहाय लोगों के लिए सहायक सिद्ध होते हैं। मिशन सामाजिक कार्यों में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।
मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करते हुए महिलाओं को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहा है। साथ ही, बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके अलावा, रामकृष्ण मिशन समय-समय पर गरीबों में वस्त्र और अन्य घरेलू सामग्री वितरित करता है।
शिविर के दौरान रामकृष्ण मिशन की ओर से 138 लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुरेश सैनी, गोपी राम, महेश कुमार, प्रवीण कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2127374


