हरियाणा में कैब चला रहा था जानलेवा हमले का आरोपी:सरिये से पोस्टमैन के हाथ-पैर तोड़े थे, चिड़ावा पुलिस ने बहादुरगढ़ से पकड़ा
हरियाणा में कैब चला रहा था जानलेवा हमले का आरोपी:सरिये से पोस्टमैन के हाथ-पैर तोड़े थे, चिड़ावा पुलिस ने बहादुरगढ़ से पकड़ा
चिड़ावा : चिड़ावा पुलिस ने पोस्टमैन पर जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी सचिन कुमार (20) को हरियाणा के बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया है। सचिन पिलानी के खेंड़ला का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।
ये घटना 11 सितंबर 2025 को हुई थी। सुलताना निवासी पोस्टमैन विजय कुमार पोस्ट ऑफिस से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। अरडावता मोड़ के पास बोलेरो और बाइक पर आए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
बदमाशों ने विजय कुमार पर लोहे की रॉड से हमला कर उनके हाथ-पैर तोड़ दिए थे। हेलमेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई। इस संबंध में सुभाष चंद्र मीणा ने चिड़ावा थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में पहले ही 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी सूचनाओं के आधार पर आरोपी सचिन का पीछा किया। एसएचओ अम्बिका चौधरी ने बताया- सचिन गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठिकाने बदल रहा था।
वो दिल्ली, गुरुग्राम और नजफगढ़ जैसे स्थानों पर ओला-उबर में कैब चलाकर फरारी काट रहा था। शनिवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बहादुरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी विकास धींधवाल के सुपरविजन में गठित टीम में प्रोबेशनर आरपीएस अम्बिका चौधरी, सउनि मुकेश कुमार, एचसी सुधीर सिंह, कॉन्स्टेबल विकास कुमार, महेन्द्र और राकेश शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2127368


