मानोता जाटान में तेज आंधी-तूफान से मुख्य सड़क पर कीकर का पेड़ गिरा
मानोता जाटान–चिड़ासन मार्ग पर 18 घंटे आवागमन ठप, बिजली आपूर्ति बाधित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : क्षेत्र के मानोता जाटान गांव में शनिवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ हुई बारिश से जगह-जगह कीकर के पेड़ गिर गए, जिससे सड़क मार्ग बाधित हो गए और बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।
मानोता जाटान से चिड़ासन जाने वाली मुख्य सड़क पर शंभूदयाल शर्मा की दुकान के पास एक पुराना कीकर का पेड़ गिरने से करीब 18 घंटे तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। ग्रामीण शंभूदयाल शर्मा ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे, तभी अचानक तेज आंधी के साथ ओलों की बारिश शुरू हुई और तेज आवाज के साथ पेड़ सड़क पर गिर गया। उन्होंने बताया कि उस समय कोई राहगीर वहां से नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।पेड़ गिरने की जगह के पास ही एक किराना दुकान भी स्थित है। यदि पेड़ दुकान के ऊपर गिरता तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।

घटना के बाद रविवार सुबह ग्रामीणों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत की और जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन फिर से सुचारू हो सका।आंधी के दौरान एक कीकर का पेड़ बिजली सप्लाई की केबल लाइन पर भी गिर गया, जिससे वार्ड के कई घरों के बिजली कनेक्शन टूट गए। हालांकि बाद में केबल को ठीक कर दिया गया, लेकिन कई घरों की लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ग्रामीण गौतम शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई, उन्होंने पड़ोसियों के यहां से अस्थायी सप्लाई लेकर किसी तरह रात बिताई।
विद्युत विभाग की ओर से करीब 15 घंटे बाद घरों के कनेक्शन ठीक किए गए, तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान हरिराम शर्मा, महेश शर्मा, महेंद्र जांगिड़, अविनाश जांगिड़, प्रदीप शर्मा, हरीश जांगिड़, मनीष, बुलिया शर्मा और पवन कुमार सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पेड़ हटाने में सहयोग किया।इसके अलावा मुख्य सड़क से राजकीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर भी एक कीकर का पेड़ गिर गया, जिससे विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं छाबड़िया वाला कुआं से मानोता जाटान आने वाली सड़क पर भी जगह-जगह तीन पेड़ गिर गए, जिससे कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2127321


