कृषि उपज मंडी की दीवार के पास कचरे का अंबार, वसंत विहार में बीमारी का खतरा
कृषि उपज मंडी की दीवार के पास कचरे का अंबार, वसंत विहार में बीमारी का खतरा
सीकर : शहर की कृषि उपज मंडी की बाहरी दीवार के पास सड़े-गले आलू, प्याज व अन्य सब्जियों के कचरे के ढेर लगने से क्षेत्र में गंभीर प्रदूषण की स्थिति बन गई है। इसके चलते पास स्थित वसंत विहार कॉलोनी के लोगों को गंदगी और तेज दुर्गंध के बीच जीवन यापन करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि क्षेत्र में बीमारियों के फैलने की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।
स्थानीय निवासी संजना संजय शर्मा ने बताया कि मंडी से निकलने वाला सब्जियों का अपशिष्ट नियमित रूप से खुले में डाला जा रहा है। सड़ते कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है। वहीं मच्छर, मक्खियां और अन्य कीट-पतंगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।
कॉलोनीवासियों कुंज बिहारी शर्मा, योगिता रिणवा, हंसराज महर्षि, अजय शर्मा और नवीन बूटोलिया ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार मंडी प्रशासन और संबंधित विभागों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कचरे के निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
प्रशासन से मांग:
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था लागू की जाए तथा दीवार के पास कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2126356


