[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में मेडिकल संचालक की संदिग्ध मौत: फंदे पर मिला शव, बेटे की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में मेडिकल संचालक की संदिग्ध मौत: फंदे पर मिला शव, बेटे की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव में शनिवार की रात्रि में एक व्यक्ति की फांसी के फंदे पर झूलने से संदिग्ध मौत हो गई। इस संबंध में ग्रामीणों ने रात्रि में खेतड़ी नगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक जसरापुर के वार्ड नंबर 7 निवासी योगेश उर्फ श्यामजी (45) पुत्र नथमल पटनिया के शव को फंदे से उतरवाकर राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल खेतड़ी की मोर्चरी में रखवाया।

रविवार को मृतक के पुत्र जसरापुर निवासी आदित्य शर्मा ने खेतड़ी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया कि जसरापुर में मेरे पिता ने श्री श्याम मेडिकल स्टोर नाम से दवाई की दुकान कर रखी है। सुनीता पत्नी करण सिंह ढाणी रामा जसरापुर हाल आवाद वार्ड नंबर 3 खटीको का मोहल्ला जसरापुर भी दुकान पर अक्सर दवाई लेने के लिए आती थी। ढाणी ढहर वाला पावटा निवासी मुकेश गुर्जर को इस बात से चिढ़ थी कि सुनीता दुकान पर क्यों आती है।

इस बात को लेकर मुकेश ने मेरे पापा को पूर्व में भी जान से मारने की धमकी दी थी।दिनांक 25 अप्रैल को रात्रि लगभग 10:58 से 11:04 बजे के बीच मेरे पापा ने मुझे फोन करके बताया कि मुकेश मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसी रात मेरे पापा सुनीता पत्नी करण सिंह के घर गए थे और पूछा कि मुझे बार-बार जान से मारने की धमकी क्यों दे रहे हो। इस बात को लेकर मेरे पापा ने मेरी बुआ के लड़के को फोन कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने मुझे भी बताया कि मुकेश मुझे गोली मारने की धमकी दे रहा है।

मेरे पिताजी को इतना मजबूर कर दिया गया कि वहां सुनीता के किराए के घर में ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुत्र की इस रिपोर्ट पर मुकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया तथा मृतक के शव का राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।आधे घंटे किया प्रदर्शन-मृतक के शव के पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों व ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे तक राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों व परिजनों की मांग थी कि योगेश उर्फ श्यामजी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले व्यक्ति को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे। प्रदर्शन की सूचना पर थानाधिकारी खेतड़ी मोहनलाल गुर्जर राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल पहुंचे तथा उपस्थित परिजनों व ग्रामीणों को समझाइश की कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, जो भी व्यक्ति जांच में दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समझाइश के पश्चात धरना समाप्त किया गया तथा शव को जसरापुर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles