राधाकृष्ण ने महनसर राउमावि में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद संभाला, समारोह में हुआ सम्मान
राधाकृष्ण ने महनसर राउमावि में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद संभाला, समारोह में हुआ सम्मान
महनसर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महनसर में कार्यरत राधाकृष्ण ने निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर द्वारा जारी पदोन्नति आदेशों की अनुपालना में यथास्थान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं पीईईओ जयराम जांगिड़ की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में राधाकृष्ण की प्रशासनिक कार्यकुशलता और विद्यालय के प्रति समर्पण की सराहना की गई। विद्यालय परिवार की ओर से साफा व मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पीईईओ क्षेत्र में कार्यरत कनिष्ठ सहायक निखिल बोयल के स्थायीकरण पर भी उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में उप-प्रधानाचार्य रमा शर्मा, इकबाल हुसैन, व्याख्याता महेंद्र सिंह लाम्बा, रमेश कुमार मीणा, अशफाक अली, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाशचंद्र धौलपुरिया, मुरारीलाल चौहान, राजेश कुमार, विद्याधर सिंह, शायर कंवर, कमला पूनियां, ममता स्वामी, सुल्तान सिंह सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2124705

