[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराग पासवान बोले- बंगाल में डबल इंजन सरकार बनेगी:सालासर बालाजी के दरबार में नारियल बांधा, कांग्रेस देश की आधी आबादी को उसका हिस्सा नहीं देना चाहती

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसालासर

चिराग पासवान बोले- बंगाल में डबल इंजन सरकार बनेगी:सालासर बालाजी के दरबार में नारियल बांधा, कांग्रेस देश की आधी आबादी को उसका हिस्सा नहीं देना चाहती

चिराग पासवान बोले- बंगाल में डबल इंजन सरकार बनेगी:सालासर बालाजी के दरबार में नारियल बांधा, कांग्रेस देश की आधी आबादी को उसका हिस्सा नहीं देना चाहती

सालासर : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को परिवार सहित सालासर बालाजी के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की और मनोकामना का नारियल बांधा। इस दौरान मंदिर के प्रवेश द्वार पर हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मैनेजर जीतमल शर्मा, यशोदा नंदन पुजारी ने चिराग पासवान का माला पहनाकर स्वागत किया।

मंदिर समिति ने भी स्वागत किया

इसके बाद में मंदिर में पुजारी परिवार ने पूजा अर्चना करवाई और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। वहीं मंदिर में पुजारी परिवार के सदस्यों ने मंत्री को बालाजी का दुपट्टा ओढ़ाकर और बालाजी की फोटो भेंटकर स्वागत किया।

‘बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी’

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पश्चिम बंगाल और अन्य पांच राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह भारी मतदान हुआ है, वहां पर भाजपा की सरकार बनाना तय है। आगे कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के कार्यकाल से त्रस्त होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है।

महिला बिल पर कांग्रेस पर साधा निशाना

संसद में महिला विधेयक बिल पास नहीं होने पर कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस देश की आधी आबादी को उसका हिस्सा नहीं देना चाहती। आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Related Articles