[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेंटिंग के जरिए वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पेंटिंग के जरिए वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

पेंटिंग के जरिए वन्यजीव व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

सीकर : जिले के पाटन स्थित पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पेंटिंग के माध्यम से वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता का संचालन चित्रकार सुरेश यादव के निर्देशन में हुआ। विद्यार्थियों ने प्रकृति, हरियाली, जल संरक्षण, पशु-पक्षियों की सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सुरेश यादव ने कहा कि कला समाज में जागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को निखारते हैं, बल्कि उन्हें यह भी समझाते हैं कि पृथ्वी के संतुलन के लिए मानव और वन्यजीवों का सह-अस्तित्व बेहद जरूरी है। विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह के सानिध्य में प्रतियोगिता शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान कला शिक्षिका ममता सैनी भी उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को 30 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। श्रेष्ठ कलाकृतियां बनाने वाले विद्यार्थियों में मिस्टी, अन्नु यादव, रीजा, डिम्पल, रक्षा, ईशानी, हिमांशी, सुहाना, अक्षिता, हर्षित, अखिलेश, मोहित, सक्षम, अजय और रोनक सहित कई छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles