[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू: छात्राओं में दिखा उत्साह, पहले दिन हुआ सफल टीकाकरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान शुरू: छात्राओं में दिखा उत्साह, पहले दिन हुआ सफल टीकाकरण

बिसाऊ में एचपीवी वैक्सीनेशन विशेष अभियान की शुरुआत छात्राओं में वैक्सीनेशन को लेकर दिखा उत्साह

बिसाऊ : राज्य सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन विशेष अभियान का शुक्रवार को बिसाऊ में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रामगोपाल जटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां छात्राओं में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

अभियान का उद्घाटन सीएचसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चौधरी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं टीका लगवाने के लिए पहुंचीं। डॉ. चौधरी ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं को गंभीर बीमारियों, विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन तीन राजकीय विद्यालयों की छात्राओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। इस मौके पर डॉ. नितेश गर्वा, डॉ. निधि, डॉ. श्रीराम खन्ना सहित चिकित्सा टीम, नर्सिंग स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान में पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय विद्यालय की अध्यापिका अमिता कंवलिया, संजय कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी छात्राओं को लेकर अस्पताल पहुंचे, जिससे जागरूकता और सहभागिता स्पष्ट रूप से नजर आई।

डॉ. चौधरी ने बताया कि यह वैक्सीन बाजार में करीब 6000 रुपये से अधिक की है, जबकि राज्य सरकार द्वारा इसे सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क लगाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच अस्पताल लाकर टीकाकरण करवाएं।

यह विशेष अभियान 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें सभी किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles