चिड़ावा अस्पताल को मिला एक्स-रे प्रिंटर:रिपोर्ट के लिए इंतजार कम होगा, कतारों से मुक्ति मिलेगी
चिड़ावा अस्पताल को मिला एक्स-रे प्रिंटर:रिपोर्ट के लिए इंतजार कम होगा, कतारों से मुक्ति मिलेगी
चिड़ावा : चिड़ावा उप जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए एक आधुनिक एक्स-रे प्रिंटर का उद्घाटन किया गया। ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया ने रिबन काटकर इस मशीन का लोकार्पण किया और इसे अस्पताल प्रबंधन को सौंपा।
इस नई मशीन से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अस्पताल में पहले केवल एक प्रिंटर होने के कारण एक्स-रे रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब जांच प्रक्रिया तेज होगी और मरीजों को कतारों से मुक्ति मिलेगी। लोकार्पण के बाद पवन मावंडिया ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा और सुनीता स्वामी, चिकित्सा विभाग की ओर से बीसीएमओ संत कुमार जांगिड़, पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़ और नर्सिंग अधीक्षक रणसिंह, पूर्व उप सरपंच अमर सिंह तंवर, पूर्व सरपंच नीतिराज शेखावत, मंड्रेला मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, निखिल मावंडिया, संजय शास्त्री ओजटू और सुरेंद्र सैनी पिलानी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123664


