परसरामपुरा स्टेडियम तोड़ने का विरोध, ग्रामीण सड़कों पर:नवलगढ़ तक मार्च कर SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
परसरामपुरा स्टेडियम तोड़ने का विरोध, ग्रामीण सड़कों पर:नवलगढ़ तक मार्च कर SDM कार्यालय पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
नवलगढ़ : परसरामपुरा के खेल स्टेडियम को बचाने की मुहिम अब एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुकी है। स्टेडियम को तोड़ने के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने परसरामपुरा से नवलगढ़ तक मार्च किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
मुहिम से जुड़े सुरेश नेहरा ने बताया- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:15 बजे सभी ग्रामीण बाबा मानदास आश्रम (मंडी) में एकत्रित हुए। भीषण गर्मी को देखते हुए पैदल मार्च की योजना में बदलाव किया गया। ग्रामीण अपनी निजी गाड़ियों, बसों और मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ नवलगढ़ घूमचक्कर पहुंचे।
घूमचक्कर से हाथों में विरोध की तख्तियां लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय की ओर बढ़े। आरएलपी नेता मुकेश रणवां ने बताया- जब ग्रामीणों का जत्था एसडीएम कार्यालय पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें यह कहकर रोकने का प्रयास किया कि अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं हैं।
आक्रोशित ग्रामीण नहीं रुके और बैरिकेड्स पार कर कार्यालय परिसर में घुस गए। वहां जमकर नारेबाजी की गई। जब काफी समय तक एसडीएम और तहसीलदार नहीं मिले, तो ग्रामीण परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
माहौल बिगड़ता देख नायब तहसीलदार ग्रामीणों के बीच पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि स्टेडियम परसरामपुरा की खेल प्रतिभाओं की धरोहर है और इसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर उचित सुनवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में प्रशासक करणीराम, आरएलपी नेता मुकेश रणवां, युवा विकास मंच अध्यक्ष अरुण चाहर, उपसरपंच महावीर प्रसाद सैन, सुरेश नेहरा, सुभाष जांगिड़, सुरेश गुर्जर, राजेन्द्र राठी, मनीष मीणा, रफीक चोपदार, भोलाराम गुर्जर, रामप्रताप मीणा, प्रवीण चाहर, राजेंद्र मौर्य, हरिराम पोद्दार, फारूख अली मुंडार, मुमताज खान, उम्मेद ऐचरा, हर्ष पोद्दार, रणजीत वर्मा, रविराज सोढा, प्रमोद टेलर, संजय मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2123664


