[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अकाउंट में साइबर फ्रॉड का 1₹ भी आया,मुकदमा होगा:अकाउंट होल्डर और किराए पर लेने वाले जेल जाएंगे,ऑपरेशन म्यूल हंटर में अकाउंट आइडेंटिफाई कर रही पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अकाउंट में साइबर फ्रॉड का 1₹ भी आया,मुकदमा होगा:अकाउंट होल्डर और किराए पर लेने वाले जेल जाएंगे,ऑपरेशन म्यूल हंटर में अकाउंट आइडेंटिफाई कर रही पुलिस

अकाउंट में साइबर फ्रॉड का 1₹ भी आया,मुकदमा होगा:अकाउंट होल्डर और किराए पर लेने वाले जेल जाएंगे,ऑपरेशन म्यूल हंटर में अकाउंट आइडेंटिफाई कर रही पुलिस

सीकर : अब यदि आपके बैंक अकाउंट में साइबर फ्रॉड का 1 रुपया भी आता है तो भी आपके खिलाफ मुकदमा होगा। इतना ही नहीं यदि थोड़े से लालच में अकाउंट किराए पर दिया तो आपके साथ अकाउंट किराए पर लेने वाला भी जेल जाएगा। अब ऑपरेशन म्यूल हंटर में सीकर पुलिस ऐसे ही अकाउंट आइडेंटिफाई करके आरोपियों का पता लगा रही है।

22 अप्रैल को सीकर की खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने आरोपी नागरमल बुरड़क और सुभाषचंद कस्वा के खिलाफ म्यूल हंटर ऑपरेशन के तहत आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। नागरमल के बैंक अकाउंट के खिलाफ कर्नाटक में साइबर फ्रॉड का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके अकाउंट में करीब 2.19 लाख रुपए फ्रॉड की राशि जमा हुई। इसके साथ ही आरोपी सुभाष के अकाउंट में फ्रॉड के करीब 16 हजार रुपए आए थे। इसके अलावा अब एसपी ऑफिस के निर्देश पर जिले के हर थाने में इस तरह के मुकदमे बनाए जा रहे हैं।

एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि स्टेट साइबर क्राइम विंग से मिले इनपुट के आधार पर ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। किसी अकाउंट में साइबर फ्रॉड की राशि आई है तो स्टेट साइबर क्राइम विंग उस अकाउंट को आईडेंटिफाई करके इनपुट शेयर करती है और उसके आधार पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं।

यदि किसी के बैंक अकाउंट में साइबर फ्रॉड का 1 रुपया भी जमा हुआ है तो भी उसके खिलाफ मुकदमा होगा। कई बार हम देखते हैं कि थोड़े से पैसे के लालच में लोग अपना बैंक अकाउंट किसी को किराए पर दे देते हैं। ऐसे में अब अकाउंट लेने और देने वाले लोगों के खिलाफ भी मुकदमे होंगे। अबतक करीब 1500 से ज्यादा अकाउंट आइडेंटिफाई किए जा चुके हैं। जिनको लेकर जांच जारी है।

Related Articles