पाटन में पहाड़ी पर भीषण आग लगी:कई हेक्टेयर वनस्पति जली, हेलीकॉप्टर बुलाने की मांग
पाटन में पहाड़ी पर भीषण आग लगी:कई हेक्टेयर वनस्पति जली, हेलीकॉप्टर बुलाने की मांग
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोकन के भीतरों पहाड़ी इलाके में गुरुवार को भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई हेक्टेयर क्षेत्र में फैली वनस्पति और पेड़-पौधे इसकी चपेट में आ गए।
डोकन सरपंच बलराम गुर्जर ने बताया- आग जिस क्षेत्र में लगी है, वह बेहद दुर्गम और ऊंचाई पर स्थित है। ऐसे में वहां तक पहुंचना और आग पर काबू पाना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि सेना के हेलीकॉप्टर की मदद लेकर आग बुझाने के प्रयास किए जाएं, ताकि जंगल और वन्यजीवों को बचाया जा सके।

पाटन रेंजर मुकेश कुमार मूंड ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है। नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर से भी वनकर्मी पहुंचे हैं, जो पहाड़ी पर चढ़कर छड़ी और अन्य साधनों से आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
दमकल नहीं पहुंच सकी, गर्मी में भी जारी जद्दोजहद
आग लगने का स्थान अत्यधिक ऊंचाई और दुर्गम होने के कारण दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच भी ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2122330


