[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायती राज स्थापना दिवस पर झुंझुनूं में ‘शंखनाद’, चुनाव टालने पर सरकार को चुनौती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायती राज स्थापना दिवस पर झुंझुनूं में ‘शंखनाद’, चुनाव टालने पर सरकार को चुनौती

पंचायती राज स्थापना दिवस पर झुंझुनूं में ‘शंखनाद’, चुनाव टालने पर सरकार को चुनौती

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से पंचायती राज स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को ‘शंखनाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे माननगर स्थित सांसद कार्यालय में आयोजित होगा, जिसमें झुंझुनूं लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह ओला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जिला अध्यक्ष विजय मील ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सी.बी. यादव करेंगे। वहीं रीना वाल्मीकी, सुभीता सिगड़ और रणजीत चंदेलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के विधायक, पूर्व विधायक एवं विधायक प्रत्याशी भी भाग लेंगे। इसके अलावा पंचायत राज एवं नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। संगठन का कहना है कि इस आयोजन के जरिए राज्य सरकार द्वारा पंचायत एवं निकाय चुनाव टाले जाने के मुद्दे पर सीधी चुनौती दी जाएगी और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की मांग उठाई जाएगी।

Related Articles