सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:एक पर 10 और एक पर 2 हजार का रखा था इनाम, नेपाल सहित कई जगहों पर फरारी काटी
सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार:एक पर 10 और एक पर 2 हजार का रखा था इनाम, नेपाल सहित कई जगहों पर फरारी काटी
सीकर : सीकर की उद्योग नगर पुलिस ने 10 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में जुलाई 2025 को सरपंच की गाड़ी को टक्कर मारकर तोड़फोड़ मामले में 9 महीने से फरार चल रहे थे।
SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि घटना जुलाई 2025 को झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में हुई थी। जहां चिड़ावा रोड पर सरपंच संदीप और निजी कॉलेज संचालक देवी सिंह एक गाड़ी में आ रहे थे। इसी दौरान बरासिया कॉलेज के पास बदमाशों की पांच गाड़ियों ने सरपंच की गाड़ी को घेर लिया और फिर सरपंच की गाड़ी में तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। घटना के दौरान सरपंच संदीप तो वहां से चले गए लेकिन बदमाशों ने देवीसिंह के साथ मारपीट की।
जमीन को लेकर विवाद था
बदमाशों और सरपंच के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बदमाशों ने यह वारदात की। मुकदमा दर्ज होने के बाद इसकी जांच सीकर उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया को दी गई।
जिन्होंने मामले में 9 महीने से फरार चल रहे आरोपी नितिन भड़िया (30) पुत्र सज्जन कुमार जाट निवासी घरडू और विकास यादव (25) पुत्र महेंद्र यादव निवासी शिमला को झुंझुनूं शहर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी घटना के बाद नेपाल, हरियाणा सहित कई जगहों पर फरारी काट चुके थे।
एक आरोपी पर 2 हजार का रखा था इनाम
झुंझुनूं में आकर यह एक बार फिर वापस कहीं फरार होने की फिराक में थे, लेकिन इसके पहले ही पुलिस टीम ने इन्हें दबोच लिया। आरोपी नितिन पर 10 हजार और विकास पर 2 हजार रुपए का इनाम था। आरोपी की गिरफ्तारी में ASI संत कुमार, मामराज, देवीलाल शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2120776


