[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुगाला गोशाला में भामाशाह सौंथलिया ने दिया गौ ग्रास सेवा रथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बुगाला गोशाला में भामाशाह सौंथलिया ने दिया गौ ग्रास सेवा रथ

बुगाला गोशाला में भामाशाह सौंथलिया ने दिया गौ ग्रास सेवा रथ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

बुगाला : पं गणेशनारायण नेत भोमिया सुरभि गोशाला में गौ सेवा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल सामने आई है। लेखाधिकारी महेन्द्र सिंह बुगालिया व विजयपाल सिंह ने बताया कि जाखल निवासी व मुंबई प्रवासी भामाशाह श्यामसुंदर सौंथलिया द्वारा गोशाला को गौ ग्रास सेवा रथ भेंट किया गया है।

इस रथ के माध्यम से अब क्षेत्र में घर-घर जाकर गौ ग्रास एकत्रित किया जा सकेगा, जिससे गोशाला में रह रही गायों के लिए नियमित चारे की व्यवस्था और मजबूत होगी। इस अवसर पर गोशाला परिसर में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गोशाला कार्यकारिणी सदस्यों ने भामाशाह सौंथलिया व परिजनों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया।

गोशाला अध्यक्ष हीरानन्द बुगालिया ने कहा कि सौंथलिया परिवार का यह सहयोग गौ सेवा के प्रति उनकी गहरी आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। गौ ग्रास सेवा रथ से आमजन की भागीदारी बढ़ेगी और लोग आसानी से गौ सेवा में अपना योगदान दे सकेंगे। इससे गोशाला की व्यवस्थाओं को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में महिलाओं की उपस्थिति सराहनीय थी।

इस मौके पर नंदकिशोर स्वामी, डॉ श्रवण सिंह शेखावत, महेन्द्र केडिया, कैप्टन महेश बुगालिया, गौरीशंकर सैनी, गोपी किशन केडिया, ताराचंद खेदड़, शिंभू सिंह सूबेदार, महेंद्र सिंह सीमेंटवाले, राजेश बजाज, निर्मला बजाज, पूनम राजेंद्र धानुका, गरिमा विनोद कुमार, उर्मिला देवी, शकुंतला देवी, नमन धानुका, सहित गोशाला के पदाधिकारी, ग्रामीण जन व गौ भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने भामाशाह के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए अन्य लोगों से भी गौ सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पारीक व विजेंद्र सिंह ने किया।

Related Articles