[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में मुन्नीराम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी शूटर गिरफ्तार, मुन्नीराम हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में मुन्नीराम हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इनामी शूटर गिरफ्तार, मुन्नीराम हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मुख्य शूटर पुलिस के शिकंजे में, मर्डर केस में बड़ा खुलासा, फरार शूटर गिरफ्तार

बीदासर : होली की रात हुए चर्चित गोलीकांड में मुन्नीराम मंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब एक माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी व शूटर राजूराम उर्फ राजू नेहरा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सुजानगढ़ न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि 2 मार्च को सीकर-नोखा स्टेट हाईवे-20 स्थित ‘द रॉयल ट्रीट रेस्टोरेंट एंड होटल’ के संचालक मुन्नीराम मंडा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर बीकानेर रेंज के आईजी द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि आरोपी राजूराम का आपराधिक रिकॉर्ड पुराना है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने राजगढ़, हिसार, उत्तर प्रदेश, सीकर, फतेहपुर और डीडवाना सहित कई स्थानों पर लगातार दबिश दी। आखिरकार सतत प्रयासों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें रेकी कर रहे सूचना देने के आरोपी मनोज कुमार ,लेखराम, सुभाष , मास्टरमाइंड देवी सिंह, तथा फायरिंग में शामिल धन्नाराम व अजित शामिल हैं।

पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत, एचसी महेश कुमार मीणा, कांस्टेबल नोपाराम, एजीटीएफ, साइबर सेल चूरू और बीदासर थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा करने में जुटी है।

Related Articles