[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बार काउंसिल चुनाव आज बीदासर में बढ़ी हलचल, आज होगा मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बार काउंसिल चुनाव आज बीदासर में बढ़ी हलचल, आज होगा मतदान

बार काउंसिल चुनाव आज बीदासर में बढ़ी हलचल, आज होगा मतदान

बीदासर : बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनावों को लेकर बीदासर सहित पूरे क्षेत्र में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अधिवक्ताओं के इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में सक्रिय नजर आ रहे हैं थे, वहीं प्रशासन और बार काउंसिल ने भी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जानकारी के अनुसार, इस बार के चुनाव में बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके चलते मतदान को लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्थानीय स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं आपको बता दें कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव आज आयोजित किए जाएंगे।

बीदासर में मतदान के लिए उपखंड कार्यालय के सभागार कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान, जोधपुर मुख्यालय के निर्देशानुसार पूरे चुनाव को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष बनाने के लिए अधिकारियों की विशेष निगरानी रहेगी।

मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। इधर, चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विभिन्न प्रत्याशी अपने समर्थन में संपर्क अभियान चला रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और भी गरमा गया है। कुल मिलाकर, बीदासर में बार काउंसिल चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और अब सभी की नजरें 22 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी हुई हैं।

Related Articles