[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीईओ जिला परिषद ने की विकसित ग्राम अभियान की समीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीईओ जिला परिषद ने की विकसित ग्राम अभियान की समीक्षा

2047 तक ग्राम विकास के लिए मास्टर प्लान समय पर अपलोड करने के निर्देश

झुंझुनूं : अलसीसर पंचायत समिति में मंगलवार को राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने की। बैठक में मंडावा एवं अलसीसर पंचायत समितियों के ग्राम विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ग्राम सभा से अनुमोदन लेकर बने मास्टर प्लान

सीईओ ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने के लक्ष्य के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए आमजन से सुझाव लिए जाएं, ग्राम सभा से अनुमोदन प्राप्त किया जाए और उसके बाद मास्टर प्लान को पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

तीन चरणों में तैयार होगी योजना

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा योजना को तीन चरणों में तैयार किया जा रहा है : अल्पकालिक योजना: 2030 तक, मध्यकालीन योजना: 2035 तक व दीर्घकालीन योजना: 2047 तक

समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर

सीईओ ने अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास अधिकारी मंडावा अमित चौधरी एवं अलसीसर ममता चौधरी को आवश्यक आंकड़ों का सत्यापन कर हितधारकों से चर्चा के बाद समय पर मास्टर प्लान अपलोड सुनिश्चित करने को कहा।

15 मई तक चलेगा अभियान

उल्लेखनीय है कि ‘विकसित राजस्थान @2047’ की तर्ज पर यह अभियान 20 मार्च से 15 मई तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक विकास का खाका तैयार किया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, लेखाधिकारी, कनिष्ठ अभियंता सहित दोनों पंचायत समितियों के ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles