[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के खेजड़ा मोड पर पलटा ट्रक:मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, सड़क पर बिखरे कट्टे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के खेजड़ा मोड पर पलटा ट्रक:मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, सड़क पर बिखरे कट्टे

सरदारशहर के खेजड़ा मोड पर पलटा ट्रक:मेगा हाईवे पर हुआ हादसा, सड़क पर बिखरे कट्टे

सरदारशहर : सरदारशहर में मंगलवार को मेगा हाईवे पर खेजड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी मोड पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि सड़क पर माल बिखरने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।

गांव के निवासी भंवरलाल ने बताया -वाहन बीकानेर से साहवा होते हुए नोहर की ओर जा रहा था। खेजड़ा गांव के पास मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई। गाड़ी में ब्लैक टायरों के दाने (रबर ग्रेन्यूल्स) से भरे कट्टे लदे हुए थे। पलटने के बाद ये कट्टे सड़क पर फैल गए, जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में मदद की। वाहन को सीधा करने के लिए क्रेन बुलाई गई है, जिसके बाद सड़क को पूरी तरह से सुचारू किया जा सकेगा।

Related Articles