[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीखवा में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर : ऊंट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोग घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लीखवा में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर : ऊंट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोग घायल

लीखवा में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर : ऊंट गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोग घायल

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ऊंट गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 7:45 बजे भगीरथमल रेवाड़ियां निवासी लीखवा अपने परिवार के साथ ऊंट गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुलानिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो (HR 13 T 9291) ने ऊंट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊंट गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में भगीरथमल (45 वर्ष), बाला देवी (40 वर्ष), शिवा (4 वर्ष) और रौनक (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उपचार के लिए बिरला सार्वजनिक अस्पताल पिलानी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। भगीरथमल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो में पांच युवक सवार थे, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे। घटनास्थल पर गाड़ी के अंदर से बीयर का कार्टन मिला और शराब बिखरी हुई थी। हादसे के बाद एक युवक मौके पर मिला, जबकि अन्य चार युवक फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पीपली चौकी इंचार्ज सत्यवीर सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और बोलेरो गाड़ी को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घायल के परिजन मुंशी रेवाड़ियां ने बताया कि भगीरथमल मजदूरी और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस अचानक हुए हादसे से परिवार गहरे संकट में आ गया है।

पिलानी क्षेत्र में लगातार तेज रफ्तार वाहनों का कहर देखने को मिल रहा है आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में क्या सख्त कदम उठाता है।

Related Articles