सुजानगढ़ में माताजी के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी:दुलिया बास से चांदी के छत्र और बर्तन चुराए, मामला दर्ज
सुजानगढ़ में माताजी के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी:दुलिया बास से चांदी के छत्र और बर्तन चुराए, मामला दर्ज
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर के दुलिया बास स्थित माताजी मंदिर में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोर मंदिर से चांदी के छत्र, थाली, कलश, चम्मच और गिलास सहित लगभग 1 से 1.5 किलोग्राम वजनी चांदी के बर्तन चुरा ले गए। चोरों ने दिनदहाड़े मंदिर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय पास के ही एक अन्य मंदिर में महिलाएं कीर्तन कर रही थीं।
अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
वार्ड निवासी विनोद खटीक ने इस संबंध में कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी की घटना के बाद मंदिर में वार्ड वासियों द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116469

