[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में किन्नर समाज का जागरण:झुंझुनूं-नीमकाथाना के गोरक्षकों को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में किन्नर समाज का जागरण:झुंझुनूं-नीमकाथाना के गोरक्षकों को किया सम्मानित

सिंघाना में किन्नर समाज का जागरण:झुंझुनूं-नीमकाथाना के गोरक्षकों को किया सम्मानित

सिंघाना : सिंघाना में देर रात किन्नर समाज द्वारा काली माता जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे आयोजन में भक्ति का माहौल बना रहा।

जागरण के दौरान कलाकारों ने भजनों और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

इस अवसर पर झुंझुनूं और नीमकाथाना क्षेत्र के गोरक्षकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनम बाई किन्नर के नेतृत्व में किया गया था।

सनम बाई ने अपने संबोधन में बताया- ये जागरण जजमानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने समाजसेवा का संदेश देते हुए कहा कि जिन गरीब कन्याओं के भाई नहीं हैं या जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके विवाह में वे भात भरने के साथ हर संभव सहायता प्रदान करेंगी।

इस मौके पर राजू हाजी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय पांडे, नौरंग डांगी, महावीर यादव ठेकेदार, रंजीत कामधेनु सेना, बजरंग सैनी, मुन्ना राजोरा, रामनिवास, रामेश्वर राजोरा, इंद्राज राजोरा, सूबेदार रमेश भोल्याण, विजय मिस्त्री, सिकंदर, सत्यवीर मान, शाहित पाटन किन्नर समाज अध्यक्ष सहित नीमकाथाना पाटन क्षेत्र के कई किन्नर समाज के लोग और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles