मानोता जाटान के सरकारी स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान:10वीं और 12वीं दो बहनों का अच्छा प्रदर्शन, नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर
मानोता जाटान के सरकारी स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान:10वीं और 12वीं दो बहनों का अच्छा प्रदर्शन, नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान गांव स्थित शहीद रामकुमार सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की मुख्य विशेषता यह रही कि कक्षा 10वीं और 12वीं की सगी बहनों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल सुरेश चंद चेजारा ने की, जबकि सरपंच बहादुर मल मेगवाल मुख्य अतिथि रहे।
इस दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को माला पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। रिंकू कुमारी बेटी लालचंद को प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं अभिलाषा बेटी धर्मेन्द्र दूसरे स्थान पर रहीं। कक्षा 10वीं में बुलकेश कुमारी बेटी लालचंद को पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आचुकि बेटी किशोर कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
नामांकन बढ़ाने पर दिया जोर
समारोह में यह बात विशेष रूप से सामने आई कि कक्षा 12वीं की रिंकू कुमारी और कक्षा 10वीं की बुलकेश कुमारी सगी बहनें हैं। दोनों लालचंद की बेटियां हैं प्रिंसिपल सुरेश चंद चेजारा ने बताया कि स्कूल की कक्षा 12वीं की चार और कक्षा 10वीं की दो बालिकाओं का चयन गार्गी पुरस्कार के लिए हुआ है, उन्होंने इस सफलता को छात्रों की मेहनत, टीचर्स के मार्गदर्शन और पेरेंट्स के सहयोग का परिणाम बताया। प्रिंसिपल ने ग्रामीणों से अधिक नामांकन कराने की अपील करते हुए बताया कि इस सत्र से दूरदराज के बच्चों के लिए वाहन सुविधा भी शुरू की गई है।
मुख्य अतिथि बहादुर मल मेगवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडेंट्स हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता संजय काजला ने किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अमरसिंह झाझड़िया, देवकरण पायल (पीटीआई),सभाचंद ढाका,प्रताप ढाका, ब्रजलाल शर्मा, धर्मपाल स्वामी, गुरुदयाल ढाका,लालचंद मेगवाल,कैप्टन रामेश्वर ढाका, सत्यवीर ढाका सहित विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2116085


