[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगरपालिका में लगा हेल्थ शिविर:10 कर्मचारियों में शुगर-बीपी की बीमारी, परामर्श भी मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगरपालिका में लगा हेल्थ शिविर:10 कर्मचारियों में शुगर-बीपी की बीमारी, परामर्श भी मिला

खेतड़ी नगरपालिका में लगा हेल्थ शिविर:10 कर्मचारियों में शुगर-बीपी की बीमारी, परामर्श भी मिला

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका परिसर में सोमवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा विभाग की ओर से लगाए गए इस शिविर में कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान दस कर्मचारी शुगर और ब्लड प्रेशर से ग्रस्त पाए गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

10 कर्मचारी शुगर-बीपी से पीड़ित मिले

नगरपालिका एसआई सुनील कुमार सैनी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए यह शिविर लगाया गया था। इसमें सफाई कर्मचारी, कचरा बीनने वाले और अन्य कर्मचारियों की जांच कर आवश्यक जानकारी दी गई।

सैनी ने बताया कि नगरपालिका के अधिकांश कर्मचारी लगातार ड्यूटी पर रहने के कारण अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके चलते वे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं, जिनमें वर्तमान में ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियां प्रमुख हैं।

उप जिला अस्पताल के डॉ. हिमांशु लंबोरा ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी और कार्य की व्यस्तता के कारण लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते। कई बार बीमारी का पता देर से चलता है या गंभीर होने पर लोग उसे नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में काफी परेशानी होती है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय पर उपचार कराने की सलाह दी।

कर्मचारियों को मिला हेल्थ परामर्श

डॉ. लंबोरा ने नगरपालिका कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखने, योग करने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी। उन्होंने गर्मी के मौसम में धूप से बचाव के उपाय भी बताए। शिविर के दौरान कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जांचें की गईं और परामर्श दिया गया। कुछ कर्मचारियों को ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी होने पर चिकित्सा विभाग द्वारा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर डॉ. हिमांशु लंबोरा, झाझडिया, लैब टेक्नीशियन मनोज सैनी, नगरपालिका एसआई सुनील कुमार सैनी, अशोक कुमार, बाबूलाल, ललित कुमार, मोहित सैनी, चीमा देवी, कांता देवी, लाली देवी सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles