निराधनूं स्कूल में बच्चों ने गर्मी में पिया नीबू शरबत व चखा तरबूज का मिठास
निराधनूं स्कूल में बच्चों ने गर्मी में पिया नीबू शरबत व चखा तरबूज का मिठास
निराधनूं : राजकीय प्राथमिक विद्यालय अगुणा मोहल्ला में शनिवार को गर्मी को देखते हुए रूटीन में मिलने वाले रोटी सब्जी दाल की जगह नींबू की सिकंजी व तरबूज खिलाएं गए। इस तरबूज व नीबू शरबत पाकर बच्चे खिलखिलाते नजर आए। प्रधानाध्यापिका पूनम का कहना है कि यह विचार आया कि बदलते हुए मौसम के अनुरूप क्यों न बच्चों को नीबू शरबत व तरबूज खिलाने की नई पहल की जाएं। इसके अलावा प्रधानाध्यापिका की ओर से समस्त बच्चों को कृष्ण भोग के अन्तर्गत सब्जी पूड़ी व मिठाई भी खिलाई गई। इस मौके उपस्थित अभिभावकों व बच्चों को प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने बताया कि तरबूज शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ ही इसमें विटामिन ए, सी प्रचुर मात्रा में होता जों कि विधार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इस मौके पर अध्यापक देबू राम सामरिया, राजों रेगर, सुशील कुमार चौहान, मनोज कुमार शर्मा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2109721


