[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा की मुख्य रोड पर डिवाइडर-स्पीड ब्रेकर बने:ग्रामीण SDM से बोले- हादसों का खतरा बढ़ा, जल्द शुरू हो निर्माण कार्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

नेछवा की मुख्य रोड पर डिवाइडर-स्पीड ब्रेकर बने:ग्रामीण SDM से बोले- हादसों का खतरा बढ़ा, जल्द शुरू हो निर्माण कार्य

नेछवा की मुख्य रोड पर डिवाइडर-स्पीड ब्रेकर बने:ग्रामीण SDM से बोले- हादसों का खतरा बढ़ा, जल्द शुरू हो निर्माण कार्य

नेछवा : नेछवा कस्बे के मुख्य रास्ते पर बढ़ती ट्रैफिक समस्या और हादसों की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने रोड डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत और तहसीलदार रामचंद्र गुर्जर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि यह सड़क बजट घोषणा में स्वीकृत है। इसमें रोड डिवाइडर का निर्माण भी शामिल था, लेकिन सड़क का अधिकांश कार्य पूरा होने के बावजूद डिवाइडर का निर्माण अभी बाकी है।

ग्रामवासियों ने जोर दिया कि डिवाइडर के अभाव में सड़क पर हादसों की संभावना बनी रहती है, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द डिवाइडर निर्माण कार्य शुरू करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने मुख्य स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इससे तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण हो सकेगा और हादसों को रोका जा सकेगा। बता दे कि इससे पहले गुरुवार को स्टैंड के कुछ व्यापारियों ने डिवाइडर बनने के बाद होने वाली संभावित परेशानियों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles