[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा खत्म, 699 कैंडिडेट रहे अपसेंट:सीकर में 18 सेंटर पर हुआ एग्जाम, मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मिली एंट्री

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा खत्म, 699 कैंडिडेट रहे अपसेंट:सीकर में 18 सेंटर पर हुआ एग्जाम, मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मिली एंट्री

कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा खत्म, 699 कैंडिडेट रहे अपसेंट:सीकर में 18 सेंटर पर हुआ एग्जाम, मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही मिली एंट्री

सीकर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आज प्रदेशभर में कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन हुआ। सीकर में 18 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। सीकर में 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5016 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इसमें से 4317 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 699 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों का प्रतिशत 86.6% और अनुपस्थित रहने वालों का प्रतिशत 13.94 रहा।

परीक्षा केंद्रों के बाहर रोल नंबर देखते हुए अभ्यर्थी।
परीक्षा केंद्रों के बाहर रोल नंबर देखते हुए अभ्यर्थी।

परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रहा। सुबह 9 से 10 बजे तक कड़ी सुरक्षा जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई।

महिला अभ्यर्थी की मेटल डिटेक्टर से तलाशी लेते हुए।
महिला अभ्यर्थी की मेटल डिटेक्टर से तलाशी लेते हुए।

परीक्षा को देखते हुए सीकर में तीन फ्लाइंग टीमों का गठन किया गया था। जो लगातार परीक्षा केंद्रों पर जाकर चेकिंग कर रही थी।हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। साथ ही 2 वीडियोग्राफर भी लगाए गए।

Related Articles