खेतड़ी में भोपालगढ़ फोर्ट मार्ग पर गेट लगाने का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, बैरिकेड्स हटाने की मांग
खेतड़ी में भोपालगढ़ फोर्ट मार्ग पर गेट लगाने का विरोध:ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, बैरिकेड्स हटाने की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी में भोपालगढ़ फोर्ट मार्ग पर ट्रस्ट द्वारा गेट लगाए जाने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय के सामने विरोध जताकर एसडीएम सुनील कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपा और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि भोपालगढ़ फोर्ट का रास्ता आमजन की आवाजाही के लिए खुला रहना चाहिए। मार्ग पर गेट लगाकर अवरोध खड़ा करना जनहित के खिलाफ है। उन्होंने खेतड़ी कस्बे के रियासतकालीन इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि भोपालगढ़ किला भी ऐतिहासिक रूप से रियासतकालीन समय में बनाया गया था। इसका उपयोग सामरिक और रिहायशी निवास के लिए होता था, और आज भी भोपालगढ़ गांव में लोग निवास करते हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खेतड़ी की राजसी संपत्ति के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसके बावजूद, ट्रस्ट के लोगों ने भोपालगढ़ किले के मुख्य द्वार पर गेट लगाकर ताला जड़ दिया, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट द्वारा खेतड़ी कस्बे में कई अन्य स्थानों पर भी कब्जा कर आवागमन के रास्ते बंद किए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों में भोपालगढ़ किले पर लगाए गए बैरिकेड्स को हटाने, पूर्व में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच करवाने, प्राचीन मंदिरों पर किए जा रहे कब्जों को हटवाने, केवल वसीयत में वर्णित संपत्ति ट्रस्ट को देने और ट्रस्ट द्वारा खेतड़ी क्षेत्र में शिक्षा, छात्रवृत्ति तथा जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की।
जनसेवा समिति द्वारा पिछले 30 दिनों से इस मुद्दे पर धरना दिया जा रहा है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, राजकुमार व्यास, राजेश सांखला, सुधीर गुप्ता, विनोद सोनी, नवल किशोर पारीक, महेंद्र पारीक, सीताराम वर्मा, बंटी शर्मा, इंद्राज सैनी, चंदगीराम सैनी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2106946


