[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लिखमादेसर में राम कथा का आठवां दिन भाव-विभोर, भामाशाह ने गौशाला को दिए 51 लाख


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

लिखमादेसर में राम कथा का आठवां दिन भाव-विभोर, भामाशाह ने गौशाला को दिए 51 लाख

रुस्तमा अली खानलिखमादेसर में राम कथा का आठवां दिन भाव-विभोर, भामाशाह ने गौशाला को दिए 51 लाख

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तमा अली खान

सरदारशहर : लिखमादेसर  गांव में आयोजित श्री राम कथा के आठवें दिन भक्ति और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार के सान्निध्य में चल रही कथा में श्रद्धालु पूरी तरह राममय नजर आए। कथा वाचक शिवेंद्राश्रम महाराज ने राम-भरत मिलन, जटायु उद्धार एवं शबरी प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

भामाशाह ने दिए 51 लाख रुपए
कार्यक्रम के दौरान भामाशाह विकास कुमार मालू ने श्री कृष्ण गोपाल गौशाला ट्रस्ट को 51 लाख रुपए का सहयोग देने की घोषणा की। घोषणा होते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। वहीं पूरे दिन में कुल 61 लाख रुपए का दान प्राप्त हुआ।

मंच पर चक्रवाती भामाशाह विकास कुमार मालू, विनीत मालू, राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष केशरीचंद शर्मा की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ा दी। कथा स्थल पर उमड़ी भीड़ ने साफ कर दिया कि लिखमादेसर इस समय आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है।

इस अवसर पर महंत भंवरनाथ ज्याणी, शोभाकांत स्वामी, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक साहवा, सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश सिद्ध, जितेंद्र राजवी, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक आसपालसर, ऋतिक तिवाड़ी, मनोज पारीक राजलदेसर, मांगीलाल जोशी बंधनाऊ, प. शिवकांत पारीक, तरुण तिवाड़ी, गजेंद्र तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, प्रियांशी, पार्थ, रुचिका पारीक, जगदीश प्रसाद, राम प्रसाद बोहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा का संचालन गिरधारीलाल पारीक ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker